PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आपने कभी ऐसा खाना बनाना चाहा है जो बनाने में आसान होबेहद पौष्टिक हो और जिसमें कैलोरीस (calories) न के बराबर हों? क्या आपको कुछ बेहद स्वादिष्ट खाने की इच्छा हो रही है? सलाद हमेशा ही भोजन का एक स्वस्थ विकल्प है। चलिए इस लेख के ज़रिये एक स्वादिष्ट सलाद बनाने की विधि के बारे में आगे पढें ।

  1. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    सलाद के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। पत्तियों को तोड़कर उन्हें ठंडे पानी के नीचे मलें और फ़िर सुखा लें। समय बचाने के लिए पहले से कटे और धुले हुए सलाद के पत्तों को इस्तेमाल करें। आप अपनी पसंद अनुसार मिलीजुली हरी सब्ज़ियों या विदेशी सलाद के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
    • रोमैन (Romaine)बॉस्टन (Boston) और रैड-टिप वाले सलाद के पत्ते सलाद बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इसके साथ-साथ पालकघुंघराली कासनी (curly endive) और गोभी भी अच्छे रहते हैं।
  2. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    सलाद में डालने के लिए थोड़ी-सी सब्ज़ियों को धोकर काट लें। टमाटरअजवाइन और हर्बस् (ताज़े सबसे बढ़िया रहते हैं) जैसे दिलचस्प ज़ायके डालें।
    • एक स्रोत के मुताबिकएवोकाडोसबदामब्रोकली और सेब10 सबसे ज़्यादा स्वस्थ खानों की सूची में आते हैं। इसलिए अपने सलाद में इन्हें जोड़ने पर विचार करें।[१]
    • अपने सलाद में बहुत ज़्यादा अलग अलग सामग्री न डालें।
    • आपके सलाद के लिए स्वस्थ विकल्प हैं:
      • शिमला मिर्च
      • गोट चीज़ (goat cheese)
      • गाजर
      • खीरा
      • अनार के बीज
      • मौत्ज़ारेला चीज़ (mozzarella cheese)
      • अंजीर
  3. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    अगर आप ज़्यादा प्रोटीन वाला सलाद चाहते हैं तो उसमें चिकन या किसी अन्य मीट के कटे हुए टुकड़े डालें।
    • सलाद के लिए सफेद मीट सबसे अच्छा रहता हैहालांकि लाल मीट भी ठीक होता है।
    • आप सलाद में बचे हुए चिकन को भी छोटे क्यूब्स में काटकर डाल सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    किसी बगैर मीट के सलाद के लिएटोफूसोया और अखरोट भी अच्छे विकल्प हैं।
    • नट्स (nuts) भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। पाइन नट्सपिस्तेकाजू और मूँगफ़ली स्वस्थ तेल और प्रोटीन से भरे होते हैं। बदाम सबसे ज़्यादा प्रोटीन से भरे वे नट्स होते हैं जिन्हें आप अपने सलाद में डाल सकते हैं।
    • मीट की जगह पर औरज़ो (Orzo) व किनुवा (quinoa) भी बहुत अच्छे विकल्प हैं। औरज़ो एक छोटाबीज के आकार का पास्ता होता है जो बहुत जल्दी पकता है। किनुवा अनाज की तरह एक फ़सल होती है जिसे अक्सर चावल की जगह पर इस्तेमाल किया जाता है। किनुवा ज़्यादा पौष्टिक होता हैलेकिन सलाद में दोनों ही स्वादिष्ट लगते हैं।
  5. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    अपनी पसंदिदा ड्रैसिंग डालें।
  6. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    यह एक आसानस्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैक है।
विधि 1
विधि 1 का 1:

एक आसान ड्रैसिंग बनाएँ

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एक सलाद बनाएँ
    सलाद की ड्रैसिंग में तेलएक अम्ल (acid) और मसाले होते हैं: तेल और अम्ल का रेशियो (ratio) अक्सर 3:1 होता है। इसका मतलब है कि तेल के हर तीन चमच्चों के लिएआप अम्ल के एक चमच्च का इस्तेमाल करेंगे।
    • एक आसान ड्रैसिंग के लिए इन चीज़ों को मिलाएँ:
    • 6 चमच्च एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल
    • 2 चमच्च नींबू का रस
    • 1 छोटा चमच्च नमक
    • 1 छोटा चमच्च मिर्च
    • 1चमच्च कोई भी फ्रूट जैम या जैली (एच्छिक)
    • आप एक्सट्रा वर्जिन जैतून के तेल की बजाय कनोला तेलमूँगफ़ली के तेलएवोकाडो के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिनएक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल सबसे अच्छा रहता है।
    • अम्ल के लिए नींबू का रस या बालसैमिक सिरका (balsamic vinegar) सबसा अच्छा रहता है। सिटरस (नारंगी का रस या चकोतरे का रस) भी किसी सिरके (एप्पल साइडर या व्हाइट वाइन सिरका) के साथ बहुत अच्छा काम करता है।
    • जैतून के तेल और नींबू के रस को 30 सेकेंड के लिए एक साथ मिला लें। नमक और मिर्च डालें। इस ड्रैसिंग में आप जैम या जैली भी मिला सकते हैं। परोसें!

सलाह

  • सलाद को दिखने में अच्छा बनाएँ। ऐसा करने के लिए उसमें रंगीन सामग्री का इस्तेमाल करें। आप बहुत सारी गार्निश का इस्तेमाल करके सलाद की मात्रा भी बड़ा सकते हैं।
  • आप सलाद में अलग अलग प्रकार की टॉपिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकनपनीर और कटे हुए अंडों को डालने से आप और सलाद खाने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।
  • पार्सले (parsley)तुलसी और औरेगैनो सलाद के लिए बहुत अच्छे हर्बस होते हैं।
  • शाकाहारी सलाद में फ़ल डालना- संतरे के टुकड़ेअनानास के टुकड़े और क्रैनबैरी से साधारण सलाद में चारचाँद लग जाते हैं।
  • सामग्री काटते समय ध्यान रखें।

चेतावनी

  • सलाद को ज़्यादा देर तक कमरे में न छोड़ें। बचे हुए सलाद को हमेशा फ्रिज में रखें। इससे साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया से बचाव होता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कटोरा
  • चाकू
  • कटिंग बोर्ड
  • मनपसंद सब्ज़ियाँ

संबंधित लेखों

दूध से आइसक्रीम बनाएँ (Make Ice Cream with MilkHomemade Icecream)
रोटी बनायेंरोटी बनाना सीखें (How to Make Chapati in Hindi)
चॉकलेट बनाएं (Kaise Chocolate Banayen)
छोले बनाएँछोले बनाएँ
घर में वाइन बनायेंघर में वाइन बनायें
अपना खुद का विनेगर (vinegar) बनाएँअपना खुद का विनेगर (vinegar) बनाएँ
पिज्जा बेस के लिए आटा तैयार करें (Make Pizza Dough)
दूध से क्रीम बनाएँ (Homemade Milk Cream RecipeKaise Banaye)
घर पर ही चॉकलेट बनाएँ (Make Homemade Chocolate)
पापड़ बनाएं (papad recipekaise kare)
व्हिप क्रीम बनायें (whipped creamkaise karerecipe)
कुल्फी बनाएंकुल्फी बनाएं
घर पर ही दूध से बाजार जैसा पनीर बनाएं (Doodh se Paneer BanaenCottage Cheese)घर पर ही दूध से बाजार जैसा पनीर बनाएं (Doodh se Paneer BanaenCottage Cheese)
आइसक्रीम बनायें

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

wikiHow's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १२,३८४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रेसिपी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,३८४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?